Azadi Ka Amrit Mahotsav - क्या है हर घर तिरंगा अभियान

सबसे पहले आपको बता दें कि 'हर घर तिरंगा' अभियान क्या है? दरअसल, आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार की ओर से 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान की शुरुआत 11 अगस्त को की गई है और यह 15 अगस्त तक जारी रहेगा । 

आजादी के 75वीं वर्षगांठ पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्र की मोदी सरकार की ओर से पूरे देश में 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है। 

सरकार ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत सभी लोगों से अपने-अपने घरों या प्रतिष्ठानों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की है। 

क्या है? हर घर तिरंगा अभियान का मकसद?

आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत यह अभियान पूरे देश भर में शुरू किया गया है। 

22 जुलाई को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की। 

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगी। 

अनेकता में एकता हमारी शान है, इसलिए मेरा भारत महान है..!!