कहां और कैसे भरा जाएगा ‘नारी सम्मान योजना’ का फार्म, जाने पूरी जानकारी

Nari Samman Yojna – यहां हम आपके साथ एक बहुत महत्वपूर्ण और आपके लिए लाभदायक जानकारी को बताने वाले हैं। नारी सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना हैं। नारी सम्मान योजना के लिए प्रदेश की सभी गरीब और निम्न स्तर की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं हालांकि आवेदन करने के लिए और भी पात्रता आएं तय की गयी हैं जिसकी जानकारीआगे विस्तार से दी गई है। हम जानते हैं कि आप नारी सम्मान योजना के बारे में अधिक जानना चाहते हैं इसलिए इस पोस्ट को पूरा जरुर पढ़े।

नारी सम्मान योजना क्या है?

Nari Samman Yojna – नारी सम्मान योजना एक ऐसी योजना है जिसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा, एवं महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना हैं। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। यह योजना महिलाओं को सक्षम बनाने का भी एक प्रयास है ताकि वे आगे बढ़ सकें और समाज में सम्मान प्राप्त कर सकें।आप जानते है की मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक ही आ गये है जिससे मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव को देखकर सरकारें अपनी तरफ से योजनाएं देने के भरपूर प्रयास कर रही हैं।

जैसा कि आप जानते है की भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना का शुभारंभ प्रदेश की महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू की गई थी इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा प्रदेश में नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया है नारी सम्मान योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में ₹2000 की धनराशि प्रदान की जाएगी जिसमें उन्हें ₹1500 डायरेक्ट उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा तथा उन महिलाओं को ₹500 का गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

नारी सम्मान योजना का फार्म कहां भरा जाएगा ?

नारी सम्मान योजना का फार्म ( Nari Samman Yojna Application Form ) भरने के लिए अभी तक किसी प्रकार का पोर्टल शुरू नहीं किया गया है इसके लिए जिस तरह से लाडली बहना योजना के तहत सभी स्तर के अधिकारियों के द्वारा घर-घर जाकर लाडली बहना योजना फार्म भरा जा रहा था ठीक उसी प्रकार से कांग्रेश के सभी कार्यकर्ता जैसे मंडल स्तर के कार्यकर्ता, कांग्रेस पार्टी के बूथ अधिकारी, ब्लॉक और विधानसभा स्तर से लेकर

सभी स्तर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के द्वारा फार्म भरने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के द्वारा नारी सम्मान योजना का फार्म भरवाया जाएगा और उसे कार्यालय पर सत्यापित किया जाएगा एवं इस योजना में पात्र महिलाओं की सूची भी जारी की जाएगी हालांकि ₹2000 की धनराशि के लिए प्रदेश सरकार का लक्ष्य की सरकार बनने के बाद पूरा किया जाएगा।

नारी सम्मान योजना के लिए आवश्यक पात्रता

नारी सम्मान योजना के लिए सभी महिलाओं के लिए लगभग वही पात्रता रखी गयी है जो की लाडली बहना योजना के लिए रखी गयी थी ।

  • महिला का मध्यप्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • मध्यप्रदेश के सभी जाति वर्ग के लोग मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना में आवेदन कर सकते हैं।
  • महिला के पास स्वयं का एक बैंक खाता होना चाहिए।
  • Nari Samman Yojna के तहत केवल मध्यप्रदेश की महिलाएं ही आवेदन कर सकते हैं।

नारी सम्मान योजना के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट ?

नारी सम्मान योजना के लिए सभी महिलाओं के लिए लगभग वही आवश्यक डॉक्यूमेंट निर्धारित किये गए है जो की लाडली बहना योजना के लिए निर्धारित किये गए है –

  1. आधार कार्ड
  2. समग्र आईडी कार्ड
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. जाति प्रमाण पत्र
  5. आय प्रमाण पत्र
  6. बैंक खाता पासबुक
  7. बैंक खाता की DBT
  8. मोबाइल नंबर
  9. पासपोर्ट साइज फोटो

नारी सम्मान योजना के क्या-क्या फायदे हैं?

नारी सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को विभिन्न लाभ प्रदान किए जायेंगे जो निम्नलिखित हैं –

  1. नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को कुल ₹2000 की धनराशि प्रत्येक महीने उपलब्ध करायी जाएगी।
  2. ₹2000 में से ₹1500 रुपए धनराशि डायरेक्ट उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  3. महिलाओं को ₹500 का गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
  4. इसके अलावा महिलाओं को अन्य अनेक प्रकार की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

FAQ’s

1. नारी सम्मान योजना फार्म डाउनलोड कैसे करें ?

नारी सम्मान योजना

अगर आप नारी सम्मान योजना का फार्म डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए इमेज को डाउनलोड कर प्रिंट कर सकते हैं।

नारी सम्मान योजना क्या है?

नारी सम्मान योजना एक ऐसी योजना है जिसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा, एवं महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना हैं।

निष्कर्ष –

नारी सम्मान योजना एक महत्वपूर्ण पहल है जो महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने का उद्देश्य रखती है। यह योजना महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने, आर्थिक स्वायत्तता को बढ़ाने, और सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने में मदद करती है। इसलिए, हमारा कर्तव्य है कि हम इस योजना के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाएं ।

 

 

1 thought on “कहां और कैसे भरा जाएगा ‘नारी सम्मान योजना’ का फार्म, जाने पूरी जानकारी”

Leave a Comment