हेलो दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम जानेगे की शब्द किसे कहते है ? और इसका वर्गीकरण किस प्रकार से किया गया है और शब्द कितने प्रकार के होते है ? तत्सम, तद्भव, विलोम, एकार्थी, अनेकार्थी एवं रूढ़, योगिक शब्द किसे कहते है और इनकी परिभासा एवं उदाहरण क्या क्या है ? हम अपने भावों और विचारो का आदान-प्रदान किस प्रकार करते है ? भाषा द्वारा ! हम जानते है की वाक्य शब्दों से मिलकर बने होते है लेकिन शब्द वर्णों से मिलकर बना होता है | इसलिए शब्दों के बिना भाषा के बिना कोई अस्तित्व नहीं है | तो चलिए यह पोस्ट शुरू करते है और जानते है की शब्द किसे कहते है |
शब्द किसे कहते है एवं उदाहरण लिखिए ? ( shabd kise kahte hai )
एक या एक से अधिक वर्णों के सार्थक मेल से शब्द बनता है | जैसे – महात्मा, सुभास, विक्रांत जवाहर आदि | अर्थात
एक या एक से अधिक वर्णों से बनी हुई स्वतंत्र तथा सार्थक ध्वनि ‘ शब्द ’ कहलाती है |
किन्ही दो शब्दों के बीच कम कम से एक ध्वनि में परिवर्तन जरुर होता है | जैसे – कमल और कलम में दूसरी तथा तीसरी ध्वनि बदल जाने से शब्द अलग-अलग बन गए |
शब्दों का वर्गीकरण ( types of words )
शब्दों का वर्गीकरण निम्नलिखित चार प्रकार से किया जाता है –
- उत्त्पति अथवा स्रोत के आधार पर
- व्युत्पत्ति अथवा रचना के आधार पर
- अर्थ के आधार पर
- प्रयोग के आधार पर
उत्पत्ति अथवा स्रोत के आधार पर शब्द भेद –
उत्पत्ति के आधार पर शब्दों को पांच भागो में बाटा गया है –
- तत्सम
- तदभव
- देशज
- विदेशी
- संकर
व्युत्पत्ति अथवा रचना के आधार पर शब्द भेद –
रचना या व्युत्पत्ति ( बनावट ) के आधार पर शब्द के तीन भेद होते है |
- रूढ़
- यौगिक
- योगरूढ़
अर्थ के आधार पर शब्द भेद –
अर्थ के आधार पर शब्दों के निम्नलिखित चार भेद होते है –
- एकार्थी
- अनेकार्थी
- समानार्थी या पर्यायवाची
- विपरीतार्थी या विलोम
प्रयोग के आधार पर शब्द भेद –
प्रयोग के आधार पर शब्दों के दो भेद है –
- विकारी
- अविकारी
वाक्य किसे कहते है वाक्य के भेद, उदाहरण,परिभाषा
GPS क्या है ? | GPS full form in Hindi
1 बीघा जमीन पर कितना लोन मिलता है | बीघा क्या होता है
इन्टरनेट बैंकिंग या e-Banking अथवा नेट बैंकिंग क्या है ? इसके द्वारा पैसे कैसे ट्रांसफर करते है
तत्सम शब्द किसे कहते है उदाहरण लिखिए ?
तत्सम यानी तत+सम का अर्थ है – उसके सामान ‘अर्थात किसी भाषा के मूल शब्दों का ज्यो का त्यों उपयोग | संस्कृत भाषा के जो शब्द मूल रूप से हिंदी में प्रयुक्त होते है बे तत्सम शब्द कहलाते है |
उदाहरण –वायु, अग्नि , आकाश ,सूर्य ,नासिका ,जल ,आदि |
तद्भव शब्द किसे कहते है उदाहरण बताइए ?
यानी तत +भव जिसका अर्थ है – उसी से उत्पन्न अर्ताथ मूल भाषा के तत्सम शब्दों में बदलाव आने के बाद शब्द का वह रूप जो दूसरी भाषा में प्रयुक्त होता है , तदभव शब्द कहलाते है|
उदाहरण – दांत (संस्कृत शब्द ‘दन्त “) गाय (संस्कृत शब्द ‘ गौ ‘ ), हाथ ( संस्कृत शब्द ‘ हस्त ‘ ) तथा सांप ( संस्कृत शब्द ‘ सर्प ‘ ) इत्यादि |
देशज शब्द किसे कहते है उदाहरण लिखिए ?
देशज का अर्थ है ‘ देश में उत्त्पन्न ‘ अर्थात जो शब्द किसी क्षेत्रीय प्रभाव क्व कारन हिंदी में अवश्यक्ता के अनुसार आ गए है , वे देशज शब्द कहलाते है |
उदाहरण – गाड़ी, डिबिया, झुग्गी, फावड़ा, खटखटाना आदि |
विदेशी शब्द किसे कहते है उदाहरण लिखिए ?
हिंदी में अनेक एसे शब्द है जो विदेशी भाषाओ से लिए गए है | एसे शब्दों को विदेशी शब्द कहा जाता है | ये शब्द अपने मूल रूप में ही हिंदी में प्रयुक्त होते है | हिंदी भाषा में जिन विदेशी शब्दों की अधिकता है, उनमे से अंग्रेजी फारसी और अरबी मुख्य है |
उदाहरण – वकील, तूफ़ान, दरोगा, फ़ौज, पेन, ड्राईवर आदि |
संकर शब्द किसे कहते है उदाहरण बताइए ?
दो भाषाओ के मेलजोल से बने शब्द जो धड़ल्ले से किसी भी भाषा में प्रयुक्त होते है , संकर शब्द कहलाते है |
उदाहरण –
- घड़ीसाज दो शब्दों से मिलकर बना है घडी ( हिंदी ) + साज ( अरबी )
- नुकसानदायक भी दो शब्दों से मिलकर बना है नुकसान ( फारसी ) + दायक ( हिंदी )
- रेलगाड़ी भी दो शब्दों से मिलकर बना है रेल ( अंग्रेजी ) + गाड़ी ( हिंदी )
रूढ़ शब्द किसे कहते है उदाहरण लिखिए ?
जो शब्द किसी परम्परा से किसी विशेष अर्थ के लिए चले आ रहे हो और जिनको खंडित करने पर कोई अर्थ न निकलता हो, उन्हें रूढ़ शब्द कहते है |
उदाहरण – हाथी, घोडा, चित्र, हाथ, पैर आदि |
यदि इन शब्दों को खनित किया जाये, जैसे – ( हा + थी ), चित्र ( चि + त्र ) तो इनका अलग – अलग कोई अर्थ नहीं निकलता |
यौगिक शब्द किसे कहते है उदाहरण बताइए ?
दो या दो से अधिक शब्दों या शब्दांशो के मेल से बने शब्दों को जिनके खंडो के भी कुछ परम्परागत अर्थ होते है, यौगिक शब्द कहते है |
उदाहरण – विद्यार्थी ( विद्या + अर्थी ), देवदूत ( देव + दूत ) आदि |
योगरूढ़ शब्द किसे कहते है उदाहरण लिखिए ?
जो शब्द दो या दो से अधिक शब्दों अथवा शब्दांशो के मेल से बने हो, पर किसी विशेष अर्थ को दर्शाने वाले हो , योगरूढ़ शब्द कहलाते है | एसे शब्दों का प्रयोग उनके खंडो के अर्थ से भिन्न किसी विशिष्ट अर्थ में प्रयुक्त होता है |
उदाहरण – जलज = जल + ज ( पानी में उत्पन्न होने वाला अर्थात जो पानी में उत्पन्न होता है | इसी प्रकार पंकज, पीताम्बर, दशानन आदि |
एकार्थी शब्द किसे कहते है उदाहरण बताइए ?
जिन शब्दों का प्रयोग केवल एक ही अर्थ में किया जाता है, वे एकार्थी शब्द कहलाते है |
जैसे – कुत्ता, पुस्तक, लोहा आदि|
अनेकार्थी शब्द किसे कहते है उदाहरण लिखिए ?
भाषा में अनेक शब्द एसे होते है जिनके अर्थ अनेक होते है, एसे शब्द अनेकार्थी शब्द कहलाते है |
उदाहरण –
- बल – ताकत, टेढ़ापन, जलना , आघात
- कुल – वंश, सब मिलाकर, परिवार |
समानार्थी या पर्यायवाची शब्द किसे कहते है उदाहरण बताइए ?
जिन शब्दों के अर्थ में समानता हो, उन्हें समानार्थी या पर्यायवाची शब्द कहते है | लेकिन किसी भी शब्द के पर्यायवाची शब्द बिलकुल समानार्थी नहीं होते |
उदाहरण – पानी और जल पर्यायवाची है, किन्तु हर पानी को जल नहीं कहा जा सकता है|
विपरीतार्थक या विलोम शब्द किसे कहते है उदाहरण लिखिए ?
विपरीत अर्थ देने वाले शब्द विलोम अथवा विपरीतार्थक शब्द कहलाते है | इन शब्दों की खासियत यह है की यह एक दुसरे के पूरक होते है |
उदाहरण – घृणा – प्रेम, कायर – वीर आदि |
याद रखिये
तत्सम शब्द का विलोम तत्सम में और तद्भव शब्द का विलोम तद्भव में ही दिया जाना चाहिए | जैसे – जीवन – मृत्यु, नर – नारी, मर्द – औरत |
विकारी शब्द किसे कहते है उदाहरण लिखिए ?
जिन शब्दों के रूप में लिंग, वचन, करक, तथा काल आदि के कारन विकार ( परिवर्तन ) आ जाता है, उम्हे विकारी शब्द कहते है |
उदाहरण – पैसा, पैसे, पैसो आदि |
अविकारी शब्द किसे कहते है उदाहरण बताइए ?
जिन शब्दों के अर्थ में किसी भी कारन से विकार ( परिवर्तन ) नहीं आता है, वे अविकारी शब्द कहलाते है |
उदाहरण –
- उन्हें थकावट हो गई |
- तुम्हे थकावट हो गई |
- मुझे थकावट हो गई |
उपर्युक्त तीनो वाक्यों में थकावट शब्द में कोई विकार नहीं आया, इसलिए यह अविकारी शब्द है|
निष्कर्ष –
आशा है की यह पोस्ट आपको अच्छे से समझ में आई होंगी और अब आप जान गये होंगे की शब्द किसे कहते है और शब्दों का वर्गीकरण किस प्रकार से किया जाता है |
1 thought on “शब्द किसे कहते है ? प्रकार, उदाहरण, शब्दों का वर्गीकरण”